बारिश के कारण दो दुकानें ढहीं

जबलपुर। बारिश के कारण आज घंटाघर क्षेत्र से दो दुकानों के गिरने की खबर सामने आई है। बताया जाता है कि इनमें से एक आइसक्रीम पार्लर और एक मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान थी। घटना बीती रात करीब ढाई तीन बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घंटाघर से मशीन वाले बाबा मार्ग पर जाने वाले रास्ते में कई दुकानें हैं जो काफी पुरानी है इनमें से कुछ दुकान तो लेंटर वाली हैं और कुछ दुकानों में सीमेंट की सीट पड़ी हुई है। बीती रात इन्हीं दुकानों में से आइसक्रीम पार्लर और मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान गिरने की जानकारी लगी है। किसका असर आजू-बाजू में स्थित दुकानों पर भी पड़ा है। नाले के किनारे बनी इन दुकानों से लगी हुई सराय भी है। घटना के बाद रात में ही मौके पर लोग जमा हो गए थे साथ ही समीप ओमती थाना होने के कारण पुलिस भी पहुंच गई थी। हालांकि इस घटना में किसी जनहानि की जानकारी नहीं लगी है।

Next Post

मिठाई की दुकान में लगी भीषण आग, 2 लाख की नगदी और खाने-पीने का सामान हुआ खाक

Wed Jun 25 , 2025
ग्वालियर। माधौगंज इलाके में एक मिठाई की दुकान में भीषण आग लग गई। जिस समय आग लगी, उस समय दुकान में कई घरेलू गैस सिलेंडर भी रखे हुए थे। अगर सिलेंडर आग पकड़ लेते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि मिठाई की दुकान में बिजली […]

You May Like

मनोरंजन