
ग्वालियर। माधौगंज इलाके में एक मिठाई की दुकान में भीषण आग लग गई। जिस समय आग लगी, उस समय दुकान में कई घरेलू गैस सिलेंडर भी रखे हुए थे। अगर सिलेंडर आग पकड़ लेते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि मिठाई की दुकान में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी थी।
इस आग में दुकान के गल्ले में रखी दो लाख रुपए की नकदी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। फिलहाल इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है। माधौगंज इलाके में रहने वाले मोहन सिंह के घर के नीचे एक मिठाई की दुकान है, जिसे नत्था सिंह तोमर चलाते हैं। अचानक मिठाई की दुकान में आग लग गई। फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पा लिया है।
