सिंगरौली: कोतवाली क्षेत्र के गनियारी, बलियारी और देवरा में इन दिनों अवैध रेत का खनन जारी है। रिहंद नदी से जहां रेत का अवैध खनन किया जा रहा है। अवैध रेत और मिट्टी का कमीशन और समय अलग-अलग है। रेत जहां रात के 11 बजे से तड़के 6 बजे तक एक फिक्स कमीशन देने के बाद प्रति ट्रैक्टर की दर से रेत के परिचालन की छूट है। तो वही सुबह 6 बजें से शाम तक अवैध मिट्टी का कारोबार होता है।
रेत निकालने नदी के बीच से बनाया रास्ता
नदियों से रेत, मिट्टी, मुरूम के अवैध परिवहन के लिए ट्रैक्टर-ट्रालियों का सहारा लिया जाता है। नदी के अंदर तक कच्चे रास्ते से वाहन पहुंचाए जाते हैं। मजदूरों की सहायता से ये ट्रालियां भरवाई जाती है। जिसके बाद उसका अवैध परिवहन किया जाता है। अवैध उत्खनन कारोबारियों द्वारा नदियों से निकलने वाली रेत 3000 से 4000 रूपए में बेची जाती है।
Next Post
हूटर लगे वाहनों पर शिकंजा, हुई कार्रवाई
Fri Mar 7 , 2025
सिंगरौली: प्रदेश भर में मोटर व्हीकल एक्ट प्रावधानों के विरूद्ध वाहनों में हूटर गलत नम्बर प्लेट, नीली-पीली बत्ती, व्हीआईपी स्टीकर पर नकेल कसने के लिए सरकार एक्शन में आई है।सिंगरौली में ऐसे वाहनों पर कार्रवाई के परिपेक्ष्य में नवभारत समाचार पत्र में 3 मार्च के अंक में नेताओं के वाहनों […]

You May Like
-
12 months ago
क्रिमनल कोर्ट की लाइव स्ट्रीमिंग पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
-
2 years ago
ट्रांसपोर्ट नगर में 11 करोड़ से बनेगी सड़क
-
2 months ago
बच्चों की सुरक्षा हेतु दमोह पुलिस का विशेष अभियान