
छतरपुर। जिले के हरपालपुर कस्बे में शनिवार को एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन के पीछे रहने वाले हरिओम अहिरवार पर लगभग आधा दर्जन लोगों ने अचानक हमला कर दिया। घटना में युवक के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
घायल हरिओम को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सुबह करीब 11 बजे अस्पताल में घायल युवक ने बताया कि कई लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों के अनुसार सिर पर आई चोटें गंभीर हैं और युवक को निगरानी में रखा गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायल से पूछताछ की। फिलहाल मारपीट के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कार्रवाई में जुट गई है।
