भेल में शिक्षकों का सम्मान: उत्कृष्ट शिक्षकों को मिला एक्सीलेंस अवार्ड 

भोपाल: बीएचईएल शिक्षण मंडल द्वारा शिक्षक दिवस का आयोजन बीएचईएल सांस्कृतिक सभागार में हर्ष और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर बीएचईएल भोपाल के महाप्रबंधक एवं हेड ऑफ यूनिट तथा बीएसएम के संरक्षक प्रमुख प्रदीप कुमार उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बीएचईएल लेडीज़ क्लब की अध्यक्ष रोज़ी उपाध्याय विशेष अतिथि रहीं।

अपने संबोधन में श्री उपाध्याय ने शिक्षकों को बधाई दी और शिक्षा, समाज तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसएम अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक (एससीआर) एच. आर. पटेल के स्वागत उद्बोधन से हुआ।

इस अवसर पर लंबे समय तक सेवाएं देने वाले एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया गया। साथ ही आठ शिक्षकों को उत्कृष्ट योगदान हेतु एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

बीएसएम के विभिन्न विद्यालयों और संस्थानों के विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। अंत में बीएसएम सचिव पी. के. झा ने आभार प्रदर्शन किया।

यह आयोजन शिक्षकों के समर्पण और योगदान को सम्मान देने का एक प्रेरणादायी अवसर बन गया।

Next Post

विभाजित सहकारी समितियों के अध्यक्षों को अब तक नहीं मिला प्रमाण पत्र

Sat Sep 6 , 2025
मंडला। किसानों की सुविधा और उन्हें ऋण, बीज व खाद जैसी सेवाएँ आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार ने बहुउद्देशीय सहकारी समितियों का विभाजन कर पुनर्गठन किया है। मंडला जिले में भी इस योजना के तहत लगभग 20 समितियों का पुनर्गठन किया जा चुका है और अध्यक्षों की […]

You May Like