शिक्षक दिवस: सीएम डॉ यादव ने डॉ राधाकृष्णन और शरद जोशी को किया नमन

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के माध्यम से उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का जीवन भारतीय ज्ञान परंपरा, शिक्षा के उच्च आदर्शों और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत है। उनके विचार चरित्र निर्माण और राष्ट्र सेवा के सशक्त आधार हैं।
राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने भावी पीढ़ियों को ज्ञान, संस्कार और जीवन-मूल्यों से समृद्ध करने वाले सभी गुरुजनों के प्रति हृदय से सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश के गौरव और प्रख्यात व्यंग्यकार पद्मश्री शरद जोशी की पुण्यतिथि पर भी उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि ‘परिक्रमा’, ‘जीप पर सवार इल्लियाँ’ और ‘यथासंभव’ जैसी कालजयी रचनाओं के माध्यम से शरद जोशी ने समाज की विसंगतियों पर पैनी दृष्टि डाली। उनकी सहज, चुटीली और धारदार लेखनी साहित्य की अमूल्य धरोहर है।

Next Post

निशानेबाजी में पुलिस कर्मचारी ने जीता रजत पदक

Sat Sep 5 , 2026
भोपाल:मध्य प्रदेश पुलिस के लिए एक बार फिर गौरव का अवसर सामने आया है। पुलिस मुख्यालय, भोपाल में निज सहायक के पद पर पदस्थ राकेश कुमार कुशवाह ने राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया है।राकेश कुमार कुशवाह ने जबलपुर में 20 से 26 […]

You May Like