निशानेबाजी में पुलिस कर्मचारी ने जीता रजत पदक

भोपाल:मध्य प्रदेश पुलिस के लिए एक बार फिर गौरव का अवसर सामने आया है। पुलिस मुख्यालय, भोपाल में निज सहायक के पद पर पदस्थ राकेश कुमार कुशवाह ने राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया है।राकेश कुमार कुशवाह ने जबलपुर में 20 से 26 अगस्त 2026 तक आयोजित 13वीं एमपी स्टेट गन फॉर ग्लोरी शूटिंग प्रतियोगिता-एनआर में 10 मीटर पिस्टल (एनआर) मास्टर मेन्स व्यक्तिगत स्पर्धा में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में ग्वालियर जिला राइफल एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व किया।
पुलिस विभाग के लिपिकीय संवर्ग से जुड़े राकेश कुमार कुशवाह वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में निज सहायक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। व्यस्त कार्यालयीन जिम्मेदारियों के बावजूद उन्होंने नियमित रूप से निशानेबाजी का अभ्यास जारी रखा और अपनी लगन एवं मेहनत के बल पर राज्य स्तरीय सफलता हासिल की।
उनकी इस उपलब्धि से मध्य प्रदेश पुलिस में मौजूद खेल प्रतिभाओं को नई पहचान मिली है। यह सफलता अपने नियमित शासकीय दायित्वों के साथ खेलों में उत्कृष्टता हासिल करने वाले अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

Next Post

700 जवानों की निगरानी में शांतिपूर्ण मनाई जन्माष्टमी

Sat Sep 5 , 2026
इंदौर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही. राजबाड़ा से प्रमुख मंदिरों और मटकी फोड़ आयोजनों तक 700 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहे. पूरे आयोजन के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई.राजबाड़ा स्थित बांके बिहारी, श्री गोपाल, यशोदा माता और महालक्ष्मी मंदिर […]

You May Like