नीमच की बेटियों ने राज्य स्तरीय सेपकटकरा प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, अशोकनगर में रेगु इवेंट में शानदार प्रदर्शन, जिले का बढ़ाया गौरव

नीमच। अशोकनगर में आयोजित 12वीं जूनियर राज्य स्तरीय सेपकटकरा प्रतियोगिता में नीमच जिले की बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रेगु इवेंट में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 5 जुलाई 2026 तक हुआ, जिसमें प्रदेश के 22 जिलों की टीमों ने भाग लिया।

नीमच जिले की ओर से रितु बोराना (पिता-उमराव सिंह बोराना), राधिका यादव और निशिका यादव ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है।

टीम की सफलता में कोच रितु बोराना का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके कुशल मार्गदर्शन, अनुशासित प्रशिक्षण और निरंतर मेहनत के बल पर खिलाडिय़ों ने आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस उपलब्धि पर खिलाडिय़ों के परिजनों, खेल प्रेमियों एवं जिलेवासियों ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी नीमच के खिलाड़ी प्रदेश और जिले का नाम गौरवान्वित करेंगे।

Next Post

आनियमित्ताएं पाए जाने पर 6 वाहन किए गए जब्त

Mon Jul 6 , 2026
छिन्दवाड़ा. परिवहन विभाग के विशेष जांच दल ने चौरई एवं उमरेठ मार्ग पर संचालित स्कूल वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान जंाच दल ने आनियमित्ताएं पाए जाने पर 6 वाहनों को जब्त कर लिया वही छोटे-बड़े करीब 30 वाहनों की जांच की । जिला परिवहन अधिकारी अनुराग शुक्ला ने […]

You May Like