
छिन्दवाड़ा. परिवहन विभाग के विशेष जांच दल ने चौरई एवं उमरेठ मार्ग पर संचालित स्कूल वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान जंाच दल ने आनियमित्ताएं पाए जाने पर 6 वाहनों को जब्त कर लिया वही छोटे-बड़े करीब 30 वाहनों की जांच की । जिला परिवहन अधिकारी अनुराग शुक्ला ने बताया कि जांच दल ने आज चौरई और उमरेठ मार्ग पर वाहनों के समस्त दस्तावेज, चालकों के ड्रायविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं का परीक्षण किया । जांच के दौरान निर्धारित प्रावधानों में कमियां पाए जाने पर 6 वाहनों को जप्त किया । इनमें स्कूल बस क्रमांक एमपी 28 पी 0562 (चौरई थाना), एमपी 28 पी 0353, एमपी 28 पी 0739, एमपी 28 जेडएन 4153, एमपी 22 जेडजी 9903 तथा एक निजी वाहन एमपी 09 बीए 6680 शामिल है, जो स्कूल में बिना आवश्यक दस्तावेजों के संचालित पाया गया। सभी जप्त वाहनों को सुरक्षार्थ परिवहन कार्यालय छिंदवाड़ा परिसर में खड़ा कराया गया। इसके अलावा मोटरयान अधिनियम के तहत दस्तावेजों एवं अन्य कमियां पाए जाने पर 8 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 60,700 रुपये का राजस्व वसूल किया गया। परिवहन विभाग ने स्कूल वाहन संचालकों एवं चालकों को समझाइश दी कि वे नियमों अनुरूप ही वाहनों का संचालन करें। विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विधि अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
