ग्वालियर में भाजपा के नए कार्यालय का भूमिपूजन

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्वालियर में पार्टी के नए कार्यालय निर्माण हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहर के अलापुर क्षेत्र में हुआ जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद भारत सिंह, वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े यशवंत इंदापुरकर सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और अजय जामवाल ने वर्चुअली उपस्थिति दर्ज कराई

अलापुर में बनने वाले इस सर्वसुविधायुक्त भव्य कार्यालय के निर्माण के लिए भूमिपूजन पूर्ण धार्मिक विधि-विधान के साथ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन हुआ, जिसमें उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने आहुति देकर शुभारंभ किया।

वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि नया कार्यालय पार्टी की गतिविधियों को और अधिक गति देगा तथा संगठन को मजबूती प्रदान करेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।

*कार्यालय की विशेषताएं*: यह कार्यालय लगभग 8 से 12 हजार वर्गफीट में फैला होगा। इसमें आधुनिक सुविधाएं जैसे मीटिंग हॉल, कॉन्फ्रेंस हॉल, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम, कंप्यूटर रूम और आगामी चुनावों के लिए एक ‘वॉर रूम’ भी बनाया जाएगा। कार्यालय में पदाधिकारियों के लिए अलग चेंबर और एक गेस्ट हाउस की व्यवस्था भी होगी।

Next Post

नाले में तैरती मिलीं शराब की हजारों बोतलें

Mon Apr 6 , 2026
मुरैना। मुरैना जिले में अजीब मामला सामने आया है। यहां पर नाले में शराब की बोतलें तैरती हुई दिखाई दी। एक या दो बोतल नहीं बल्कि 1000 से ज्यादा बोतलें नाले में तैर रही थीं। जिसे लूटने के लिए गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। कई लोगों ने तो […]

You May Like