कावला हाईस्कूल में 10 वी के अंग्रेजी विषय का परीक्षा का प्रश्न पत्र गुम हो गया

आठनेर : थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कावला हाईस्कूल में अंग्रेजी विषय के परीक्षा का प्रश्न पत्र गुम होने का मामला सामने आया है।परीक्षा केंद्र प्रभारी के द्वारा आठनेर थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं।मिली जानकारी के अनुसार बताया है कि सोमवार 3 मार्च को 1 छात्रा का प्रश्न पत्र गुम हो गया। 3 मार्च सोमवार को कावला हाईस्कूल में दसवीं बोर्ड परीक्षा का अंग्रेजी विषय की परीक्षा संचालित हो रही थी.

तभी खिड़की से एक छात्रा के द्वारा प्रश्न पत्र बाहर फेंका गया केद्र अध्यक्ष माता प्रसाद साक्य, द्वारा इस विषय में ज्यादा कुछ कहने से इंकार किया है। परीक्षा केंद्र प्रभारियों की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है उक्त छात्रा से भी पुलिस ने पूछताछ की है । आठनेर थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक दिनेश धुर्वे ने बताया कि स्कूल प्राचार्य की ओर से इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Next Post

कार- बाइक की भिडंत, 6 लोग घायल

Tue Mar 4 , 2025
कुसमी: जिले के कुसमी थाना क्षेत्रांतर्गत कुसमी- बंजारी मार्ग छपराटोला मे तेज रफ़्तार ऑल्टो कार और बाइक की भिड़ंत होने पर 6 लोग घायल हो गए। हादसे के वक्त कार बंजारी रोड से कुसमी की तरफ जा रही थी। छपराटोला में रोड के किनारे खड़ी स्पलेंडर बाइक को सामने से […]

You May Like