सुखानंद धाम मार्ग पर तेंदुआ दिखा राहगीर ने बनाया वीडियो

नीमच. जिले के सुखानंद वन क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 12 बजे एक तेंदुआ मुख्य सडक़ पर घूमता नजर आया है। एक राहगीर ने इसका वीडियो बना लिया। यह सडक़ प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर्यटन स्थल सुखानंद जी धाम की ओर जाती है। इस मार्ग से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर केनपुरिया और सुखानंद जैसे घनी आबादी वाले गांव स्थित हैं। सुखानंद धाम में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। शनिवार को वीडियो सामने आने के बाद से क्षेत्र में चिंता का माहौल है।

डिप्टी रेंजर बोले- तेंदुआ अभी वन क्षेत्र में

शनिवार को वन विभाग के डिप्टी रेंजर चंपालाल गायरी ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि तेंदुआ अभी वन क्षेत्र में है। वह कभी-कभार सडक़ पार करता है। गांवों या रिहायशी इलाके में प्रवेश करने पर ही कार्रवाई की जाएगी। रेंजर ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि तेंदुए रात में अधिक सक्रिय रहते हैं। इसलिए रात में अनावश्यक यात्रा से बचें। स्थानीय लोगों का कहना है कि वन क्षेत्र में तेंदुए का दिखना सामान्य है। लेकिन मुख्य सडक़ पर उसकी मौजूदगी श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय है।

Next Post

किरोड़ी और बेनीवाल कांग्रेस सरकार को गिराने के प्रयास में थे शामिल-गहलोत

Sat Aug 30 , 2025
जयपुर 30 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के कृषि मंत्री डा किरोड़ी लाल मीणा और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के संयोजक एवं सांसद हनुमान बेनीवाल पर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को गिराने के प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि ये दोनों नेता उस […]

You May Like