पिकअप में ठूंसकर ले जाए जा रहे चार बछड़े जब्त, तीन आरोपी पकड़े

इंदौर: तिलकनगर पुलिस ने चमेली पार्क क्षेत्र में कार्रवाई कर पिकअप वाहन में ठूंसकर ले जाए जा रहे चार बछड़ों को छुड़ाया है. मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है.पुलिस के मुताबिक एसेटिया होटल के पीछे चमेली पार्क में एक लीलेंड महेन्द्रा पिकअप नम्बर एमपी 09 एपी 6023) को रोका. वाहन की जांच में चारों बछड़ों को बेहद संकरे स्थान में ठूंसकर भरा हुआ पाया.

उनके लिए चारा पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी, जिससे उनकी जान को खतरा बना हुआ था. मामले में पवन यादव उम्र 27 साल निवासी बड़ी ग्वालटोली, राजा धीमान उम्र 30 साल निवासी बड़ी ग्वालटोली और चेतन चौहान उम्र 39 साल निवासी कनाड़िया को गिरफ्तार किया है. तीनों के खिलाफ पशु क्रूरता के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है.

Next Post

चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज मुकेश चौधरी की मां का लंबी बीमारी के बाद निधन: मुंबई इंडियंस के खिलाफ बड़े मुकाबले से पहले सीएसके खेमे में छाई शोक की लहर

Thu Apr 23 , 2026
मुंबई | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी माता, प्रेम देवी का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे पिछले एक साल से अस्वस्थ थीं और मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में उनका उपचार चल रहा […]

You May Like