कुसमी: जिले के कुसमी थाना क्षेत्रांतर्गत कुसमी- बंजारी मार्ग छपराटोला मे तेज रफ़्तार ऑल्टो कार और बाइक की भिड़ंत होने पर 6 लोग घायल हो गए। हादसे के वक्त कार बंजारी रोड से कुसमी की तरफ जा रही थी। छपराटोला में रोड के किनारे खड़ी स्पलेंडर बाइक को सामने से कार अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार दी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही 10 मीटर बाइक नदी की तरफ चली गई और पेड से भी टकरा गई।
टक्कर से बाइक सवार पूजा सिंह पिता दानबहादुर सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी गांजर नौडि़या थाना कुसमी का पैर टूट गया एवं पंकज सिंह निवासी सजाडोल थाना कुसमी को चोटें आयी ।वही कार सवार चार व्यक्ति जिसमे पवन कुमार यादव पिता शिव शरण यादव,मुकेश कुमार यादव पिता भईया लाल यादव,पवन कुमार यादव पिता शिव शरण यादवराहुल यादव पिता अवध शरण यादव को गंभीर चोटें आयी। एम्बुलेन्श से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र मे भर्ती कराया गया।
