
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान का दौरा किया और संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के कार्यों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को समुचित दिशा-निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने नीति निर्माण और सुशासन के क्षेत्र में संस्थान की भूमिका को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा किए जाने वाले शोध और विश्लेषण प्रदेश के सुशासन और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
