किसानों ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बेगमगंज। तहसील के किसानों ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन।क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक किसानों ने आज एसडीएम सुश्री प्रियंका भिलावी को अपनी 7 सूत्रीय मांगों बेगमगंज में खरीदी केंद्र बनाकर  मूंग की शतप्रतिशत खरीदी कराने , बिजली नहीं मिलने से सभी किसान एवं आमजन परेशान है तत्काल बिजली व्यवस्था 24 घण्टे सुचारू कराई जाए। डूब प्रभावित किसानों के लिए खेत तक पहुंचने की व्यवस्था करने , रायसेन- बेगमगंज – राहतगढ़ मार्ग धीमी गति से घटिया स्तर का हो रहा है उसे गुणवत्तापूर्ण ओर सीघ्र पूंर्ण कराया है ओर खराब सड़क के गड्ढे भरे जाएं। लोकनिर्माण विभाग एवं ठेकेदार के द्वारा अधूरी छोड़ी गई पलकमती पुलिया का तत्काल निर्माण पूर्ण कराया जाए। जीर्णशीर्ण पुराने स्कूल भवनों की जांच कराकर किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जाए ओर बेगमगंज में तीन माह से  डीएपी नहीं है गोदाम एवं सभी सोसायटियों में तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

Next Post

सेफ क्लिक अभियान: कुम्हारी स्कूल में छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव के दिए टिप्स

Tue Jul 7 , 2026
दमोह। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सेफ क्लिक अभियान के तहत शासकीय उच्चतर विद्यालय कुम्हारी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में थाना प्रभारी बृजेश पांडे विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम और ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।थाना प्रभारी ने […]

You May Like