सेफ क्लिक अभियान: कुम्हारी स्कूल में छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव के दिए टिप्स

दमोह। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सेफ क्लिक अभियान के तहत शासकीय उच्चतर विद्यालय कुम्हारी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में थाना प्रभारी बृजेश पांडे विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम और ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।थाना प्रभारी ने बताया कि आजकल हर दिन कोई न कोई ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहा है फर्जी लिंक, ओटीपी मांगने वाले कॉल, लोन और इनाम के नाम पर ठगी जैसे तरीकों से लोग अपना पैसा गंवा रहे हैं। उन्होंने छात्रों से अपील की कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी और बैंक डिटेल किसी से साझा न करें और सोशल मीडिया पर सतर्क रहें।इस दौरान स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे। शिक्षकों ने भी बच्चों को डिजिटल दुनिया में सावधानी बरतने की सलाह दी।पुलिस का उद्देश्य युवाओं को साइबर अपराधों से पहले ही जागरूक कर ठगी का शिकार होने से बचाना है।

Next Post

भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदेगा इंडोनेशिया, अस्त्र मिसाइल की डील भी तय; PM मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान

Tue Jul 7 , 2026
भारत | भारत और इंडोनेशिया के रक्षा संबंधों को नई मजबूती मिलने जा रही है। इंडोनेशिया ने भारत से सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज़ मिसाइल खरीदने का फैसला किया है। इसके साथ ही स्वदेशी विकसित ‘अस्त्र’ एयर-टू-एयर मिसाइल की खरीद को लेकर भी दोनों देशों के बीच सहमति बनी है। यह रक्षा […]

You May Like