
सीधी। आदर्श कॉलोनी का मुख्य मार्ग हल्की सी बारिश होते ही कीचड़ में तब्दील हो गया है। क्षेत्र में पक्की सड़क और नालियों के अभाव होने के कारण स्थिति इतनी बदतर हो चुकी है कि राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। सड़कों पर कीचड़ की वजह से आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिरकर चोटिल होने का खतरा बना रहता है।
