नयी दिल्ली, 06 मार्च (वार्ता) दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कार्य मंत्रणा समिति एवं ग़ैर सरकारी सदस्यों के विधेयको एवं संकल्पौ संबंधी समिति का गठन वर्ष 2024-2025 के लिए किया है।
यह समिति सदन की कार्यसूची निर्धारित करने और चर्चाओं को सुव्यवस्थित करने का कार्य करती है। कार्य मंत्रणा समिति के सभापति स्वयं विधानसभा अध्यक्ष होंगे। इसके अलावा सदस्य के रूप में उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, आहिर दीपक चौधरी, जितेंद्र महाजन, ओम प्रकाश शर्मा, राज कुमार चौहान, सोम दत्त, सुरेंद्र कुमार और सूर्य प्रकाश खत्री होंगे।
ग़ैर सरकारी सदस्यों के विधेयको एवं संकल्पौ संबंधी समिति उन विधेयकों एवं संकल्पों की समीक्षा और विचार-विमर्श का कार्य करती है, जो निजी सदस्यों द्वारा प्रस्तुत किए जाते हैं। इस समिति के सदस्य निम्नलिखित हैं। अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता सभापति होंगे जबकि सदस्यों में अभय वर्मा, अमानतुल्लाह खान, अनिल कुमार शर्मा, अरविंदर सिंह लवली, पूनम शर्मा, प्रेम चौहान, संजय गोयल और श्याम शर्मा होंगे।
ये समितियां विधानसभाई कार्यों के सुचारू संचालन और सार्थक चर्चाओं को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
