ग्वालियर व्यापार मेले की तारीख नहीं बदलने की मांग

ग्वालियर में व्यापार मेला व्यापारी संघ ने मेला प्राधिकरण अध्यक्ष अशोक जादौन को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने मांग की कि मेला पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार 20 दिसंबर से 20 फरवरी तक ही आयोजित किया जाए।

इसके साथ ही आरटीओ टैक्स में छूट, ऑनलाइन आवेदन की तारीख 30 नवंबर तक बढ़ाने और दुकानों के किराए में राहत देने की मांग की गई।

व्यापारियों ने मेला परिसर में सफाई कराने और अवैध कब्जे हटाने की भी मांग रखी। अध्यक्ष अशोक जादौन ने सभी समस्याओं पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Next Post

कर्मचारी नामांकन अभियान में चौथे स्थान पर रहा ईपीएफओ कोच्चि, केरल में रहा सबसे आगे

Thu Nov 5 , 2026
कोच्चि, 05 नवंबर (वार्ता) कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के कोच्चि क्षेत्रीय कार्यालय ने ‘कर्मचारी नामांकन अभियान, 2026’ के तहत 195 प्रतिष्ठानों के माध्यम से 2,000 से अधिक कर्मचारियों का नामांकन करके, राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान और केरल में पहला स्थान हासिल किया है। राष्ट्रव्यापी अभियान के हिस्से के […]

You May Like