टी-सीरीज प्रस्तुत “धुसो बाजे” ने 10 मिलियन व्यूज़ पार कर रचा राजस्थान संगीत उद्योग में नया इतिहास

मुंबई, 26 फरवरी (वार्ता) राजस्थान संगीत उद्योग के लिए यह गर्व का क्षण है कि टी-सीरीज प्रस्तुत “धुसो बाजे” ने आधिकारिक रूप से यूट्यूब पर 10 मिलियन व्यूज़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
यह उपलब्धि राजस्थान के संगीत जगत में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई है।प्रतिभाशाली गायक मोती खान द्वारा गाया गया यह गीत अपनी दमदार आवाज़ और प्रामाणिक राजस्थानी लोक रंग के कारण दर्शकों के दिलों पर छा गया है।

रिलीज़ के बाद से ही “धुसो बाजे” ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की और देखते ही देखते यह एक वायरल सनसनी बन गया।यह प्रोजेक्ट भारत की अग्रणी संगीत कंपनी टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत किया गया है और इसका निर्माण भूषण कुमार के नेतृत्व में किया गया है। गीत का निर्देशन और कॉन्सेप्ट रिषि सिंह सिसोदिया द्वारा किया गया है, जबकि संपूर्ण निर्माण कार्य रिषी इंटरटेनमेंट के बैनर तले सम्पन्न हुआ है।

इस उपलब्धि के साथ “धुसो बाजे” ने राजस्थान के संगीत परिदृश्य में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर क्षेत्रीय संगीत की मजबूत उपस्थिति को और सुदृढ़ किया है।यह सफलता एक बार फिर साबित करती है कि प्रामाणिक क्षेत्रीय कंटेंट, जब मजबूत प्रोडक्शन और दूरदर्शी निर्देशन के साथ प्रस्तुत किया जाए, तो वह राष्ट्रीय स्तर पर स्थायी प्रभाव छोड़ सकता है।

Next Post

बोमन ईरानी की फिल्म द मेहता बॉयज़ को स्पोकन फेस्ट में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिले

Thu Feb 26 , 2026
मुंबई, 26 फरवरी (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता और फिल्मकार बोमन ईरानी के लिए वह पल सच में यादगार बन गया, जब उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म द मेहता बॉयज़ को स्पोकन फेस्ट में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिले। दो दिन के फेस्टिवल स्पोकन फेस्ट में एक दिल छू लेने वाला नज़ारा […]

You May Like