जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत हाथीताल निवासी एक युवक को साइबर ठग ने कमाई का लालच देकर चपत लगाई तो ग्वारीघाट निवासी एक बुजुर्ग को डरा धमका कर 26 हजार रूपए हड़प लिए गए। गोरखपुर पुलिस के मुताबिक नवीन सिंह कौडिया 45 वर्ष निवासी गुप्तेश्वर वार्ड हाथीताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बैंक खाता इंडियन बैंक शाखा गौमाता चौक है वह टेलीग्राम चलाता है। उसके टेलीग्राम एप पर मैसेज आया कि आपको होटलों की रेटिंग देने तथा टास्क पूरा करने पर नौकरी मिलेगी, उसने दिये गये 2 टास्क पूरे करने पर उसे 100 रूपये मिले इस प्रकार अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे नौकरी देने का झांसा देकर तीन बार में रकम हड़प ली। इसी प्रकार
ग्वारीघाट थाने में मुकेश कुमार श्रीवास्तव निवासी नर्मदानगर ग्वारीघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्ति ने अपनी गलत पहचान बताकर या दिखाकर उसके साथ धोखाधड़ी करते हुये उसकी 26 हजार रूपये की राशि हड़प ली है उक्त अज्ञात व्यक्ति द्वारा जाली दस्तावेज या इलेक्ट्रानिक रिकार्ड का प्रयोग किया और उसे वास्तविक दिखाकर उसे भ्रमित किया गया।
