जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत नीमखेड़ा में रहने वाली एक महिला को 20 लाख रूपए की डिमांड कर प्रताडि़त किया बल्कि मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया। जबकि दहेज लोभी 12 लाख रूपए ले चुके थे।
पुलिस के मुताबिक रविवार को आभा पटेल 30 वर्ष निवासी हथबेला थाना सिहोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी 14 फरवरी 2020 को नीमखेड़ा निवासी रहने वाले अक्कू उर्फ आकाश पटेल के साथ में दोनों परिवार की सहमति से हुयी थी शादी में उसके पिता महेन्द्र पटेल ने पति आकाश व ससुराल वालों की मांग पर नगदी 12 लाख एवं गृहस्थी का सामान दिये थे, शादी के लगभग 2 माह बाद पति अक्कू उर्फ आकाश पटैल, ससुर नरेश पटेल एवं सास सुंदर बाई पटैल बोले कि तुम्हारे परिवार वालों ने दहेज कम दिया है मायके से 20 लाख रूपये लाने के कहकर मायके भेज दिये कुछ समय बाद वह वापस ससुराल आई तो सास, ससुर व पति आकाश पटेल उससे 20 लाख रूपये की मांग करने लगे, उसने कहा पिता के पास 20 लाख रूपये नहीं है इसी बात पर ससुराल वाले उसे प्रताडि़त करनेे लगे पति उसके साथ मारपीट करने लगा, 22 जून 2022 को उसने बेटी को जन्म दिया तो पति सास, ससुर उसे अधिक परेशान करने लगे, बोले कि 20 लाख रूपये मायके से लेकर आओगी तभी यहां रहने देगें, वह परेशान होकर मायके चली गयी थी। 1 अगस्त को ससुराल आयी तो पति सास, ससुर बोले कि 20 लाख रूपये लेकर नहीं आयी है उसे घर से धक्का देकर भगा दिये।
