चाकूबाजों ने बहाया लहू, चार घायल

जबलपुर: शहर के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बेखौफ बदमाशों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर चार लोगों को लहूलुहान कर दिया।
मदनमहल पुलिस ने बताया कि गोहलपुर निवासी सलमान अंसारी (18) बीती रात अपने दोस्तों के साथ एक्टिवा से मदनमहल स्टेशन रोड से गुजर रहा था। तभी सफेद रंग की एविएटर स्कूटी पर सवार तीन अज्ञात लडक़ों ने उन्हें जबरन रोक लिया। बदमाशों ने शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। जब सलमान ने पैसे देने से मना किया, तो कैप लगाए एक बदमाश ने जेब से चाकू निकालकर उसकी बाईं जांघ पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इसी प्रकार गढ़ा पुलिस ने बताया कि माढ़ोताल निवासी समीर सिंगौरे (22) अपने दोस्त अंकित बर्मन के साथ मोटरसाइकिल से ग्वारीघाट घूमकर लौट रहा था, रात मदनमहल ब्रिज के ऊपर सफेद एक्टिवा सवार तीन लडक़े हाथ में शराब की बोतल लिए खड़े थे। उन्होंने समीर को रोककर 1000 की मांग की।

विरोध करने पर बदमाशों ने लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच एक आरोपी ने चाकू निकालकर समीर की बाईं जांघ और घुटने पर वार कर दिया। बीच-बचाव करने आए अंकित के पैर पर भी चाकू से हमला किया गया। इसी तरह रांझी थाना अंतर्गत वीएफजे में कुक का काम करने वाले आशीष रजक (24 ) रात ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था। मनमोहन नगर खेरमाई मंदिर के पास घात लगाए बैठे इलाके के शातिर बदमाशों अमन केवट, करन बेन, अंकित बेन और उनके एक साथी ने आशीष की बाइक रुकवा ली। बदमाशों ने आशीष से 1000 ऐंठने की कोशिश की। मना करने पर अंकित बेन और उसके साथी ने आशीष को दबोच लिया, जबकि अमन केवट और करन बेन ने पीठ और कमर पर चाकुओं से दनादन वार कर दिए। चीख-पुकार सुनकर जब सरिता केवट नाम की महिला आशीष को बचाने दौड़ी, तो बेरहम बदमाशों ने उसके साथ भी जमकर मारपीट की

Next Post

छतरपुर से गिरफ्तार हुआ दरिंदा

Mon Aug 10 , 2026
जबलपुर: नाबालिग के साथ हैवानियत करने वाले दरिंदे को चरगवां पुलिस ने छतरपुर से गिरफ्तार कर लिया जिसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है । टीआई सरोजनी टोप्पो ने बताया कि धर्मेन्द्र सिंह पिता नारायण सिंह के खिलाफ नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किए […]

You May Like