
भोपाल। सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन रविवार को तेलुगु सांस्कृतिक परिषद द्वारा आयोजित बथुकम्मा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बथुकम्मा पर्व तेलुगु संस्कृति की विशेष पहचान है, जो सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाता है।
समारोह में बड़ी संख्या में तेलुगु समाज के लोग पारंपरिक परिधान पहनकर शामिल हुए और रंग-बिरंगे फूलों से सजाए गए बथुकम्मा के साथ नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। डॉ. मुरुगन ने आयोजकों को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी और भारतीय संस्कृति की विविधता को देश की सबसे बड़ी ताकत बताया।
