कलेक्टर ने पटाखा विक्रय भण्डारण के जॉच के लिए दल किया गठित

सिंगरौली।जिला मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर गौरव बैनल ने जिले में विदेशी पटाखा का विक्रय भण्डारण की जॉच के लिए दल गठित कर समस्त पटाखा विके्रताओं की दुकानो की जॉच एवं विदेशी पटाखा का विक्रय पाये जाने पर संबंधित विके्रताओ के विरूद्ध कार्यवाही करने का आदेश दिया गया है।

आगामी दीपावली एवं अन्य त्योहारो के आयोजन के दौरान जिले में अत्याधिक पटाखा विक्रय भण्डारण की संभावना को दृष्टिगत रखते हुये समस्त पटाखा अनुज्ञप्ति धारको की जॉच एवं भण्डारित विस्फोटक की मात्रा के भौतिक सत्यापन के लिए निम्नानुसार जॉच दल गठित किया गया है। जिसके तहत अनुविभाग के लिए एसडीएम सुरेश जाधव एवं सीएसपी पीएस परस्ते, गौरव पाण्डेय एसडीओपी, अनुविभाग देवसर में एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह, एसडीओपी गायत्री तिवारी, थाना प्रभारी जियावन ज्ञानेन्द्र सिंह, एसडीएम सौरभ मिश्रा, एसडीओपी राहुल सैयाम, थाना प्रभारी चितरंगी सुधेश तिवारी को नियुक्त किया गया। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अनुविभाग माड़ा में उपखण्ड मजिस्ट्रेट माड़ा नंदन तिवारी एवं थाना प्रभारी माड़ा शिवपूजन मिश्रा को जॉच दल में नियुक्त किया गया है। जारी आदेश के तहत इस आशय के निर्देश दिए गए है कि अपने क्षेत्रांतर्गत संचालित पटाखा दुकानो की जॉच कर संयुक्त जॉच प्रतिवेदन तीन दिवस के भीतर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेगे।

Next Post

मिठाई दुकानो का खाद्य औषधि टीम ने लिया नमूना

Mon Oct 13 , 2025
सिंगरौली। दीपावली त्योहार नजदीक आते ही खाद्य पदार्थो ेमें मिलावटखोर सक्रिय हो गये हैं। इन पर शिकंजा कसने के लिए कलेक्टर गौरव बैनल ने खाद्य औषधि टीम को सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। उक्त टीम आज बैढ़न एवं विंध्यनगर के कई मिष्ठान दुकानों में पहुंच मिठाईयों, दूध एवं […]

You May Like