हूतियों के खिलाफ नवीन अमेरिकी हवाई हमले

सना, 24 अप्रैल (वार्ता) यमन की हूतियों के कब्जे वाली राजधानी सना पर गुरुवार को हुए नवीन अमेरिकी हवाई हमलों में कम से कम एक व्यक्ति घायल हो गया और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए।
यह जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों और हूती संचालित अल-मसीरा टीवी ने दी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक हवाई हमला उत्तरी सना में अल-जिराफ अल-शर्की के आवासीय इलाके में एक घर के सामने के यार्ड पर हुआ जिससे घर के अंदर मौजूद व्यक्ति घायल हो गया और आस-पास के कई घरों को नुकसान पहुंचा।
इस बीच आज सुबह अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने भी इन हवाई हमलों की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि ईरान समर्थित हूतियों के खिलाफ अमेरिकी विमानवाहक पोतों से लगातार अभियान शुरू किए गए हैं।
हूतियों द्वारा कल इजरायल पर किए गए बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद अमेरिका ने ये ताजा हवाई हमले किए हैं । उधर हूतियों का दावा है कि उनके हमले “इजरायली युद्ध और गाजा पट्टी पर नाकाबंदी” का बदला है।
गौरतलब है कि हूती समूह और अमेरिकी सेना के बीच उस समय से तनाव बढ़ा हुआ है जब से अमेरिका ने 15 मार्च को यमन में हूती ठिकानों पर हवाई हमले फिर से शुरू कर दिए थे। अमेरिका ये हमले हूतियों को लाल और अरब सागर में इजरायली और अमेरिकी युद्धपोतों को निशाना बनाने से रोकने के लिए कर रहा है।

Next Post

रूसी वायु रक्षा ने रात भर में 87 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए

Thu Apr 24 , 2025
मास्को, 24 अप्रैल (वार्ता) रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने इस रात आठ क्षेत्रों में 87 यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट कर दिया और उन्हें रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा,“पिछली रात, ड्यूटी पर तैनात वायु रक्षा प्रणालियों ने 87 यूक्रेनी विमान प्रकार के मानव रहित हवाई […]

You May Like