बिजली गिरने से 16 बकरियों की मौत

टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र के मडाहार पोस्ट लारौन में बुधवार दोपहर खेत में चरने गई 16 बकरियों की बिजली गिरने से मौत हो गई, जबकि चार बकरियां झुलस गईं। पशुपालक प्रेमनारायण कुशवाहा ने बताया कि दोपहर 3 बजे एक दर्जन से अधिक बकरियां खेत के पास चरने गई थीं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने पशु चिकित्सा अधिकारी को सूचना देकर पीड़ित पशुपालक को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

Next Post

डीएमआरसी ने चौथे चरण की गोल्डन लाइन के वसंत कुंज मेट्रो स्टेशन पर सुरंग निर्माण कार्य पूरा किया

Wed Jun 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 जून (वार्ता) दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने आज चौथे चरण के तुगलकाबाद-एरोसिटी कॉरिडोर पर किशनगढ़ और वसंत कुंज स्टेशन के बीच भूमिगत सुरंग का निर्माण कार्य पूरा कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। दिल्ली मेट्रो ने यहां जारी एक विज्ञप्ति मेें यह जानकारी दी। 1550 मीटर […]

You May Like