अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किसान की हुई दर्दनाक मौत

पांढुरना:खेत से घर लौट रहे किसान को अज्ञात तेज रफ्तार बोलेरो वाहन द्वारा ग्राम बड़चिचोली के पास रौंद दिया,जिससे किसान की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई,पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर फरार वाहन तथा चालक की तलाश में जुट गई है ।ग्राम बड़ चिचोली निवासी किसान अजाबराव धारपुरे 55 प्रतिदिन की तरह रविवार को भी अपने पुश्तैनी खेत में दिन भर काम करने के बाद अपनी दोपहिया वाहन से शाम को वापस घर लौटते समय ग्राम के पास नागपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग के बाईपास के पास डोबले ढाबे के सामने तेज रफ्तार बोलेरो वाहन द्वारा उक्त किसान को टक्कर मार फरार हो गया,जिससे किसान की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

सूचना मिलते ही बड़चिचोली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही बाद मृतक किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए पांढुरना नगर जिला मुख्यालय पहुचाकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर घटना के बाद से वाहन लेकर फरार हुए बोलेरो वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।

Next Post

दिल्ली में एक खाली स्लीपर बस के अंदर 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें पुलिस ने ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है

Mon Aug 31 , 2026
नई दिल्ली,  उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की रहने वाली 11वीं की एक नाबालिग छात्रा घर से नाराज होकर नोएडा जाने के लिए निकली थी। भारी बारिश के चलते वह परी चौक पर रुकी, जहां उसने एक खाली स्लीपर बस को रुकने का इशारा किया। बस के ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर […]

You May Like

मनोरंजन