महापौर करेंगी ग्वालियर राखी एक्सपो का उद्घाटन

ग्वालियर। सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय (एमएसएमई)के सहयोग से ग्वालियर में पहली बार ग्वालियर राखी एक्सपो का आयोजन चेंबर आफ कामर्स सनातन धर्म मंदिर रोड ग्वालियर में किया जा रहा है। जिसमें देशभर से आए शिल्पी बुनकर एवं स्वयं सहायता समूह अपने उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय करेंगे। इसका उद्घाटन बतौर मुख्यअतिथि महापौर डॉ शोभा सतीश सिंह सिकरवार 17 अगस्त सोमवार को शाम पांच बजे करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेंबर आफ कामर्स इंडस्ट्री के अध्यक्ष डा प्रवीण अग्रवाल. विशिष्ट अतिथि डा वंदना भूपेंद्र प्रेमी. म. प्र हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम के पूर्व प्रबंधक डीसी तिवारी होंगे। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक इकबाल सिंह एवं गगनप्रीत सिंह सिद्धू ने दी।

Next Post

सीजन में बारिश का आंकड़ा 388.8 मिमी पर पहुंंचा

Sun Aug 16 , 2026
जबलपुर। शहर में बीते 48 घंटों से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। 14 अगस्त की रात से शुरू हुआ झमाझम बारिश का सिलसिला रविवार को भी रुक-रुक कर लगातार जारी है। इस मानसूनी झड़ी ने पूरे शहर को पानी-पानी कर दिया है। आलम यह है कि पिछले […]

You May Like