ल्हासा, 09 जनवरी (वार्ता) दक्षिण पश्चिम चीन के शिज़ांग स्वायत्त क्षेत्र के डिंगरी काउंटी में 6.8 तीव्रता वाले भूकंप के के बाद गुरुवार अपराह्न तक कुल 1211 झटके (आफ्टशॉक्स) महसूस किये गये।
स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शिगाज़े शहर के डिंगरी काउंटी में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 126 लोगों की मौत हो गई और 188 अन्य घायल हो गए। कुल 407 फंसे हुए व्यक्तियों को बचाया गया है।
क्षेत्रीय भूकंप ब्यूरो के अनुसार, सबसे बड़े झटके की तीव्रता 4.4 थी और यह 6.8 तीव्रता वाले भूकंप के केंद्र से लगभग 18 किलोमीटर दूर आया। ब्यूरो ने यह भी बताया कि 33 झटकों की तीव्रता तीन से अधिक थी।
