लॉस एंजिल्स के आग प्रभावित इलाकों में फ्री भेजे जायेंगे स्टारलिंक टर्मिनल: मस्क

लॉस एंजिल्स 09 जनवरी (वार्ता) अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी कंपनी स्पेसएक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने गुरुवार को घोषणा की कि स्पेसएक्स लॉस एंजिल्स में उन क्षेत्रों में निःशुल्क स्टारलिंक टर्मिनल प्रदान करेगा जो जंगल की आग से प्रभावित हुए हैं।

श्री मस्क ने एक्स पर कहा “स्पेसएक्स कल सुबह एलए में प्रभावित क्षेत्रों में निःशुल्क स्टारलिंक टर्मिनल प्रदान करेगा।”

कैलिफोर्निया में लॉस एंजिल्स और उसके आसपास कई जंगलों में मंगलवार से आग भड़क उठी है, जिसमें कम से कम पांच लोग मारे गए और हजारों लोगों को दूसरे स्थान पर जाना पड़ा।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजॉम पर जल बहाली घोषणा पर हस्ताक्षर करने से इनकार करके आपदा को बढ़ाने का आरोप लगाया।

श्री ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा, “अब अंतिम कीमत चुकाई जा रही है। मैं मांग करूंगा कि यह अक्षम गवर्नर कैलिफोर्निया में सुंदर, स्वच्छ, ताजे पानी को बहने दे, इसके लिए वह जिम्मेदार है। इन सबके अलावा, फायर हाइड्रेंट के लिए पानी नहीं है, न ही अग्निशमन विमानों के लिए। यह एक वास्तविक आपदा है।”

श्री मस्क ने इस बात से सहमति जतायी कि राज्य और इसकी जल आपूर्ति के कुप्रबंधन के कारण गैविन न्यूजॉम को पद से हटाने के लिए मतदान करने का समय आ गया है।”

लॉस एंजिल्स में पैलिसेड्स फायर की पहली सूचना मंगलवार को मिली थी और वानिकी तथा अग्निसुरक्षा अधिकारियों ने कहा था कि यह 15,000 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैल गई है। ईटन में आग मंगलवार रात लगी, जिसके कारण लोगों को सुरक्षित निकालने के आदेश भी दिए गए।

Next Post

ज़ापोरिज्जिया पर रूसी हमले में 13 लोगों की मौत

Thu Jan 9 , 2025
कीव, 09 जनवरी (वार्ता) यूक्रेन के दक्षिणी शहर ज़ापोरिज्जिया में बुधवार को हुए रूसी हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 63 अन्य लोग घायल हो गए। यह जानकारी यूक्रेन के अभियोजक जनरल के कार्यालय के एक बयान के माध्यम से दी। ज़ापोरीज़िया क्षेत्रीय गवर्नर […]

You May Like