
जबलपुर। ट्रेन में सफर के दौरान शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पूर्णा से पटना जा रही गाड़ी संख्या 17610 के एस-8 कोच में यात्रा कर रहे एक यात्री ने अचानक दावा किया कि उसे चूहे ने काट लिया है यात्री की आवाज सुनते ही पूरे डिब्बे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया घबराए यात्रियों ने बिना देर किए अपनी सीटें छोड़ दीं और जान बचाने के लिए दूसरे कोचों की ओर भागने लगे। जानकारी के अनुसार बर्थ नंबर 69 पर यात्रा कर रहे विकास कुमार गहरी नींद में थे अचानक उन्हें पैर में तेज दर्द महसूस हुआ और उनकी नजर किसी पूंछ जैसी दिखाई देने वाली वस्तु पर पड़ी इसी के बाद उन्हें चूहे के काटने का संदेह हुआ और उन्होंने जोर-जोर से मदद के लिए आवाज लगाई उनकी चीख सुनते ही अन्य यात्रियों में भी भय का माहौल बन गया।
एक घंटे खड़ी रही गाड़ी
ट्रेन के जबलपुर स्टेशन पहुंचते ही रेलवे प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया देखते ही देखते एस-8 कोच लगभग पूरी तरह खाली हो गया था रेलवे अधिकारियों, चिकित्सकों और स्थानीय विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एस-8 कोच की सीटों के नीचे, शौचालयों, सामान रखने के स्थानों और अन्य संभावित जगहों की करीब एक घंटे तक गहन तलाशी ली गई इस दौरान ट्रेन सुबह लगभग 9:15 बजे से 10:15 बजे तक प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही हालांकि व्यापक तलाशी अभियान के बावजूद कोच के भीतर कहीं भी चूहा या अन्य जीव नहीं मिला कुछ यात्रियों ने संभावना जताई कि विकास कुमार ने जिस वस्तु की पूंछ समझा, वह संभवतः किसी चूहे की पूंछ रही होगी प्रारंभिक जांच में भी किसी जहरीले जीव के काटने की पुष्टि करने वाला कोई स्पष्ट प्रमाण सामने नहीं आया है।
