
सिंगरौली। दीपावली त्योहार नजदीक आते ही खाद्य पदार्थो ेमें मिलावटखोर सक्रिय हो गये हैं। इन पर शिकंजा कसने के लिए कलेक्टर गौरव बैनल ने खाद्य औषधि टीम को सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। उक्त टीम आज बैढ़न एवं विंध्यनगर के कई मिष्ठान दुकानों में पहुंच मिठाईयों, दूध एवं केक का सेम्पल लिया है।
जानकारी के अनुसार आज दिन सोमवार को कलेक्टर के निर्देश पर आगामी त्यौहार दीपावली को दृष्टिगत रखते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मिठाई की दुकानो, कारखानों एवं अन्य प्रतिष्ठानों में खाद्य औषधि टीम ने निरीक्षण कर नमूना कार्रवाई की गई । जहां कार्यवाही के दौरान राजस्थान मिष्ठान भंडार इंदिरा चौक विंध्यनगर से खोवा बर्फी एवं केसर कतली एवं आनंद स्वीट्स इंदिरा चौक से काजू बर्फी, गुलाब जामुन तथा नमकीन का नमूना लिया गया। साथ ही इंदिरा चौक नवजीवन विहार स्थित राजस्थान स्वीट्स से कलाकंद एवं मिल्क केक का नमूना मानक स्तर की जांच के लिए लिया जाकर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। कार्रवाई के दौरान कारखाने में एवं दुकानों में पर्याप्त स्वच्छता एवं गुणवत्तापूर्ण सामग्री बेचने व बनाने के निर्देश दिए गए।
