एआई से लैस हुई इंदौर पुलिसः प्रखर पोर्टल और पुलिस सेतु ऐप लांच

इंदौर: पुलिस ने शहर की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित प्रखर पोर्टल और पुलिस सेतु मोबाइल ऐप लांच किए हैं. इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए अब सीसीटीवी फुटेज का मिनटों में डिजिटल विश्लेषण कर अपराधियों की पहचान और ट्रैकिंग आसान होगी, वहीं आम नागरिक अपने क्षेत्र के पुलिसकर्मियों से सीधे जुड़ सकेंगे.पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने शुक्रवार को इन दोनों सिस्टम का लोकार्पण किया. प्रखर पोर्टल डीसीपी जोन-2 कुमार प्रतीक के मार्गदर्शन में तैयार किया है, जो शहरभर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का एआई तकनीक से विश्लेषण करता है. इससे संदिग्ध गतिविधियों की पहचान, मूवमेंट ट्रैकिंग और अपराधियों तक तेजी से पहुंच संभव होगी. पुलिस के मुताबिक, यह सिस्टम जांच की गति बढ़ाने के साथ सटीकता भी सुनिश्चित करेगा.

आधुनिक और स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में बड़ा कदम
वहीं, पुलिस सेतु ऐप को आम जनता के लिए विकसित किया गया है. इसके जरिए नागरिक अपने क्षेत्र के बीट प्रभारी, थाने और अन्य पुलिस अधिकारियों की जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकेंगे. आपात स्थिति में यह ऐप पुलिस तक त्वरित संपर्क का माध्यम बनेगा, जिससे मौके पर मदद पहुंचने में देरी नहीं होगी. कार्यक्रम के दौरान शहर के सभी डीसीपी और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि यह आधुनिक और स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में एक बड़ा कदम है, तकनीक के इस्तेमाल से अपराध नियंत्रण, निगरानी और जनता के साथ संवाद तीनों में प्रभावी सुधार होगा.

Next Post

श्योपुर के आधा दर्जन लोगों की कार में जलकर मौत, एक साथ हुई अंत्येष्टि

Sat May 2 , 2026
श्योपुर: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे ने श्योपुर के चैनपुरा गांव को झकझोर कर रख दिया। हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों और चालक समेत छह लोगों की कार में जिंदा जलकर मौत हो गई। जब एक ही अर्थी पर पांच बॉक्स में रखी अस्थियों की […]

You May Like