बिना अनुमतियों के संचालित एम.एम.टी. हॉस्पिटल की जांच हेतु टीम गठित

सतना :राष्ट्रीय राजमार्ग-30 मैहर-कटनी मार्ग पर संचालित एम.एम.टी. हॉस्पिटल के विरुद्ध प्राप्त लगातार शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश जारी किए हैं। शिकायतों में अस्पताल के बिना आवश्यक सुरक्षा मानकों एवं अनिवार्य अनुमतियों के संचालन की बात सामने आई है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मैहर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी द्वारा जारी आदेश के अनुसार संबंधित हॉस्पिटल में व्यवसायिक भवन अनुज्ञा, फायर सेफ्टी व्यवस्था, समुचित पार्किंग तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं का अभाव बताया गया है।

कलेक्टर द्वारा चार सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया है। इनमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मैहर श्रीमती दिव्या पटेल, तहसीलदार मैहर जितेन्द्र कुमार पटेल, प्रभारी सिविल अस्पताल मैहर आर.एन. पाण्डेय तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद मैहर प्रिंस अग्रवाल के नाम शामिल हे। कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया है कि गठित जांच दल स्थल निरीक्षण कर समस्त तथ्यों की जांच करेगा तथा प्रतिवेदन तीन दिवस के भीतर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

Next Post

दिलीप गावित का गोल्डन रन, रिकॉर्ड टाइम के साथ भारत को पैरा एथलेटिक्स में दिलाया स्वर्ण पदक

Thu Jul 30 , 2026
भारतीय रनर दिलीप महादु गावित ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की 100 मीटर T47 स्पर्धा में 10.71 सेकंड का नया गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए ऐतिहासिक स्वर्ण पदक हासिल किया है। ग्लासगो, दिलीप महादु गावित ने ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों की 100 मीटर T47 पैरा-एथलेटिक्स इवेंट में […]

You May Like