कमल खिलने के साथ हुई विकास के नए युग की शुरुआत: राजेंद्र शुक्ल

रीवा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत मंडलों में 24 घंटे का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहे हैं. शनिवार को रीवा विधानसभा के दीनदयाल मंडल कुशाभाऊ ठाकरे अटल मंडल एवं रीवा ग्रामीण मंडल के प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ.

दीनदयाल मंडल के प्रशिक्षण महाअभियांन का शुभारंभ ग्रीनलैंड में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने करते हुए कहा कि आज हमारी सरकार ने वह काम किया है जिनको लोग असंभव मानते थे हमने बिजली मंत्री रहते हुए पूरे प्रदेश में 24 घंटे बिजली देने की विधानसभा में घोषणा की तो विरोधी दल के लोग उछल पड़े थे और कह रहे थे कि असंभव है हमने उसे पूरा करके दिखाया. 2003 में प्रदेश की जनता ने बंटाधार युग को समाप्त करने के लिए हमारी सरकार को चुना था तभी से प्रदेश में विकास के नए युग की शुरुआत हुई हमने विकास के साथ जन सरोकारों को भी पूरा करने का काम किया है कांग्रेस ने पूरे प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था और विंध्य को सबसे पिछड़ा क्षेत्र के रूप में पहचान जाता था हमने सडक़ बिजली पानी चिकित्सा शिक्षा हर क्षेत्र में अद्भुत पूर्व काम किया है. सत्र की अध्यक्षता रमेश कुशवाहा ने किया. स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष शिवम द्विवेदी ने किया.

सफलता का राज कार्यकर्ताओं का समर्पण है: संगठन प्रभारी

भाजपा प्रशिक्षण महा अभियान के प्रदेश प्रभारी रीवा संभाग के संगठन प्रभारी विजय दुबे ने अटल मंडल के प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए कहा किहमारे संगठन की सफलता का राज हमारे कार्यकर्ताओं के समर्पण में है, और यही कारण है कि हम इन कार्यशालाओं व प्रशिक्षण के माध्यम से संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और समर्पण की भावना को और अधिक सशक्त बनाएंगे. कुशा भाऊ ठाकरे मंडल के प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने सिंधु भवन में किया और उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने के लिए आते हैं, तो वे नए उत्साह और ऊर्जा से भरे होते हैं. प्रशिक्षण अभियान को सीधी सांसद डॉ राजेश मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नंदिता पाठक रीवा भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता राजेंद्र ताम्रकार योगेंद्र शुक्ला ने सम्बोधित किया.

Next Post

हिंदुस्तान पेट्रोलियम की गैस सिलेंडर आपूर्ति सामान्य, घरों को दे रही है दैनिक 15.2 लाख एलपीजी सिलेंडर

Sat Apr 4 , 2026
मुंबई, 4 अप्रैल (वार्ता) सरकारी क्षेत्र की पेट्राेलियम उत्पाद वितरक कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लि (एचपीसीएल) ने शनिवार को अपने ग्राहकों को आश्वस्त किया है कि पश्चिम एशिया के भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के बावजूद घरेलू एलपीजी की उसकी आपूर्ति सामान्य और पर्याप्त रूप से जारी है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम की ओर से […]

You May Like