ग्वालियर: विख्यात सूफी संत हजरत ख्वाजा खानून के 507 वें उर्स मेले का शुभारंभ दरगाह में परम्परागत रूप से चिरागे चिश्तिया रोशन कर हुआ। इस बर्ष अदभुत संयोग है कि जब सारा देश दीपावली के रूप में दीप उत्सव मना रहा है तब ख्वाजा खानून का 507 वां उर्स मेला उनकी दरगाह पर दीप जलाकर हुआ। इस अवसर पर विवेक नारायण शेजवलकर पूर्व सांसद, वरिष्ठ पत्रकार डॉ केशव पान्डेय, साकिब खानूनी, जिला वक्फ कमेटी के सदर तहसीन पठान, हजरत मोहम्मद गौस के सज्जादानशीन हजरत जिया उल हसन, रफीक खान नेताजी आदि के साथ ख्वाजा के दूर दूर से आए अकीदतमंदों ने उर्स मेले की पहली चादर पेश की।
सज्जादानशीन हजरत ख्वाजा राशिद खानूनी ने विशेष दुआ की। मेहमानों का इस्तकबाल नायब सज्जादानशीन डॉ एजाज खानूनी ने किया। समारोह का संचालन राम बाबू कटारे ने किया। इस अवसर पर मुआज खानूनी, खुसरो खानूनी, डॉ हयात आफ्रीदी , डॉ तसलीम अहमद, काजी मुजाबिर खान, नबाब खान, शरीफ खान, शफीक खान, भूरा खलीफा आदि मौजूद रहे। आज सोमवार को उर्स मेले में सुबह दस बजे गुसल होगा और शाम पांच बजे दरगाह हजरत मीर बादशाह की ओर से चादर पेश की जायेगी।
