कार ने बाइक को टक्कर मारी, दो युवकों की मौत

बालाघाट। लालबर्रा मार्ग पर गर्रा डिपो के पास दशहराटोला गोलाई में एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो मजदूर युवकों की मौके पर मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की है। मृतकों की पहचान गर्रा निवासी राहुल (पिता गोपीचंद) और लालबर्रा के छतेरा निवासी संजय (पिता रामेश्वर मर्सकोले) के रूप में हुई है। दोनों दोस्त लालबर्रा के बेहरई से गर्रा की ओर जा रहे थे। टक्कर में दोनों युवक बाइक सहित हवा में उछलकर जमीन पर गिर गए। एक्सीडेंट के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। घायल युवकों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। रात होने के कारण पीएम शनिवार सुबह किया गया। राहुल वारासिवनी नगरपालिका में कार्यरत अपने पिता का इकलौता बेटा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारी दुर्घटना के बाद फरार हुए कार चालक की तलाश कर रहे हैं।

Next Post

भोपाल में बदले जा रहे इलाकों के नाम: अब अशोका गार्डन को ‘राम बाग’ बनाने का प्रस्ताव

Sat Jul 19 , 2025
भोपाल। नगर निगम द्वारा शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को नए स्वरूप में ढालने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस क्रम में अब अशोका गार्डन क्षेत्र का नाम बदलकर ‘राम बाग’ किए जाने का प्रस्ताव नगर निगम की मेयर इन काउंसिल की बैठक में पारित किया गया है। […]

You May Like

मनोरंजन