स्टालिन ने सऊद अरब में बस हादसे में भारतीयों की मौत पर जताया शोक

चेन्नई, 17 नवंबर (वार्ता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सोमवार को सऊदी अरब के मदीना के पास हुए बस हादसे पर दुख व्यक्त किया। इस हादसे में उमराह करने जा रहे 42 भारतीय तीर्थयात्रियों के मारे जाने की रिपोर्ट है।
श्री स्टालिन ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायल तीर्थयात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने लिखा, “मदीना के पास हुए दुखद बस हादसे से गहरा सदमा लगा है, जिसमें कई भारतीय उमराह तीर्थयात्रियों की जान चली गई।” उन्होंने कहा, “दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। मुझे आशा है कि घायल तीर्थयात्रियों को पूर्ण चिकित्सा सुविधा मिलेगी और वे जल्द ही ठीक हो जाएँगे।”

Next Post

25 साल पुराने चिटफंड घोटाले में अल-फलाह यूनिवर्सिटी चांसलर का भाई गिरफ्तार

Mon Nov 17 , 2025
इंदौर:दिल्ली धमाकों की जांच में महू कनेक्शन सामने आने के बाद पुलिस की रडार पर आए अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चांसलर जवाद सिद्दीकी के परिवार की पड़ताल में बड़ा खुलासा हुआ है. महू पुलिस ने उनके भाई हमूद सिद्दीकी को 25 साल पुराने चिटफंड धोखाधड़ी मामले में हैदराबाद से गिरफ्तार कर […]

You May Like