कमलनाथ ने लैंड पूलिंग नीति को लेकर जताया विरोध

भोपाल 12 अगस्त (वार्ता) मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व छिंदवाड़ा से विधायक कमलनाथ ने लैंड पूलिंग नीति को लेकर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार से विरोध जताया है।

श्री कमलनाथ ने एक्स पर लिखा मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को अपनी किसान विरोधी लैंड पूलिंग नीति वापस लेनी चाहिए। मध्य प्रदेश के इस नए भूमि अधिग्रहण क़ानून से किसानों के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने लिखा कि किसानों के विरोध के कारण पंजाब सरकार को सोमवार को अपनी इसी तरह की लैंड पूलिंग नीति वापस लेनी पड़ी।

श्री कमलनाथ ने सत्ताधारी दल भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा कि भाजपा पहले से किसान विरोध के काम कर रही है। चुनावी वादे के मुताबिक़ किसानों को गेहूं और धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं दिया जा रहा है। किसानों की आय दुगुनी करने के वादे से भी भाजपा मुकर चुकी है।

उन्होंने कहा कि ऐसे में भूमि अधिग्रहण चयनित किसानों के ऊपर एक और हमला है। इस नीति से प्रदेश के किसानों में आक्रोश है। अगर मध्य प्रदेश सरकार समय रहते यह नीति वापस नहीं लेती तो कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को मनवाने के लिए हर संभव रास्ता अख़्तियार करेगी।

 

Next Post

यादव की शाह से मुलाकात, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर चर्चा

Tue Aug 12 , 2025
भोपाल, नयी दिल्ली, 12 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट कर उनसे राज्य में दुग्ध उत्पादन में इजाफे को लेकर चर्चा की। इस संबंध में डॉ यादव ने बताया कि उन्होंने श्री शाह से […]

You May Like