यादव की शाह से मुलाकात, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर चर्चा

भोपाल, नयी दिल्ली, 12 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट कर उनसे राज्य में दुग्ध उत्पादन में इजाफे को लेकर चर्चा की।

इस संबंध में डॉ यादव ने बताया कि उन्होंने श्री शाह से मुलाकात कर दूध उत्पादन में वृद्धि, नए कानूनों के क्रियान्वयन, सहकारिता सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश दूध के सेक्टर में आगे बढ़ रहा है। को-ऑपरेटिव के माध्यम से दूध का उत्पादन अभी 9 फीसदी है, इसे 25 फीसदी तक ले जाना है। हम सबका प्रयास है कि मध्यप्रदेश दूध की राजधानी बने।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सुशासन के नए-नए कीर्तिमान रचे, इस दिशा में सरकार प्रयासरत है। सरकार ने नए कानूनों को लागू करते हुए कई सुधार कार्य किए हैं। उम्मीद है कि नए कानूनों और सुधारों के बल पर प्रदेश सुशासन में नए कीर्तिमान बनाएगा। सुधार के कामों में गृहमंत्री श्री शाह का मार्गदर्शन सदैव मिलता है।

 

Next Post

मुझे भी भाजपा में शामिल होने का ऑफर मिला, लेकिन ठुकरा दिया : बघेल

Tue Aug 12 , 2025
बिलासपुर, 12 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोलते हुए खुद की तुलना असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा से करने से इनकार किया। श्री बघेल ने दावा किया,“उन्हें भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव मिला था, लेकिन उन्होंने इसे […]

You May Like