डेली कॉलेज गवर्निग बोर्ड की शिकायत

इंदौर:शहर के प्रतिष्ठित डेली कॉलेज गवर्निंग बोर्ड की कॉलेज के ओल्ड डेलिटेंस ने कलेक्टर को शिकायत की. इसके बाद कलेक्टर ने सब रजिस्ट्रार को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही डेली कॉलेज की 8 सदस्यीय गवर्निंग बोर्ड द्वारा कॉलेज के संविधान में किए जा रहे संशोधन पाए रोक लग गई है.
आज कलेक्टर शिवम वर्मा से मिलने डेली कॉलेज का एक प्रतिनिधि मंडल मिलने पहुंचा था.

प्रतिनिधि मंडल के मानवीय सिंह और रणजीत सिंह द्वारा वर्तमान गवर्निग बोर्ड द्वारा बिना एओजीएम और ओजीएम बुलाए संविधान संशोधन करने की शिकायत की. प्रतिनिधि मंडल के सदस्य ने बताया कि डेली कॉलेज एक 5 से 6 हजार सदस्य है. 12 दिसंबर को वर्तमान बोर्ड का कार्यकाल खत हो चुका है. नए चुनाव कराए बिना 8 लोगों के द्वारा कॉलेज के संविधान में संशोधन करने के कार्रवाई की जा रही है. डेली कॉलेज में अध्ययन करने वाले बच्चों के भविष्य एसडी खिलवाड़ किया जा रहा है. प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत के साथ गवर्निंग बोर्ड के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश
इस मामले में कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि डेली कॉलेज में बोर्ड द्वारा मनमानी करने के खिलाफ शिकायत करने प्रतिनिधि मंडल आया था. उक्त शिकायत को लेकर रजिस्ट्रार एवं फर्म सोसायटी के सब रजिस्ट्रार के नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए है. प्रतिनिधि मंडल के मानवीय सिंह और रणजीत सिंह न बताया कि वर्तमान गवर्निग बोर्ड कॉलेज में बिना एजीएम ओजीएम के कॉलेज का विधान बदल रही है. उसके खिलाफ कलेक्टर से शिकायत कर गवर्निंग बोर्ड की कार्रवाई रुकवाने की मांग की.है.

Next Post

कश्मीरी हवाओं ने घोली ठंडक, कोहरे से दो विमानों का रूट डायवर्ट

Fri Oct 31 , 2025
इंदौर:शहर में गुरुवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. कश्मीर की ओर से चल रही सर्द हवाओं और घने कोहरे ने फिजा में ठंडक घोल दी. दृश्यता इतनी कम हो गई कि हवाई यातायात पर भी इसका असर पड़ा. वहीं, इस वर्ष अक्टूबर में सर्वाधिक बारिश होने के कारण […]

You May Like