तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने भरा नामांकन, सीएम डॉ यादव बोले प्रदेश की आवाज को उच्च सदन में मिलेगी मजबूती

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने शनिवार को मध्यप्रदेश विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रही।

नामांकन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोनों प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए मीडिया से कहा कि पार्टी को पूरा विश्वास है कि तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल राज्यसभा में मध्यप्रदेश के हितों की प्रभावी पैरवी करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों नेता उच्च सदन में प्रदेश के विकास, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए भाजपा की विचारधारा और संगठन को नई ताकत प्रदान करेंगे।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, उदय प्रताप सिंह, प्रद्युम्न सिंह तोमर, विश्वास सारंग सहित अनेक मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी दोनों प्रत्याशियों का उत्साहवर्धन किया।
भाजपा नेतृत्व ने इसे संगठन की एक महत्वपूर्ण राजनीतिक प्रक्रिया बताते हुए विश्वास जताया कि दोनों उम्मीदवार संसद के उच्च सदन में मध्यप्रदेश और देश के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे।

Next Post

लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर शुरू

Sat Jun 6 , 2026
ग्वालियर: लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आज शनिवार से ग्वालियर में शुरू हुआ। लोसपा के संस्थापक रघु ठाकुर शिविर में मौजूद हैं। मंच पर महात्मा गांधी, डॉ राममनोहर लोहिया, डॉ भीमराव अम्बेडकर व कर्पूरी ठाकुर के चित्र सजे हैं। आयोजन स्थल चंद्रवदनी नाका के पास नहर […]

You May Like