
रीवा।मऊगंज थाना परिसर में शार्ट सर्किट से आग लग गई. जिसके चलते थाना परिसर में खड़े जप्त वाहन और पुरानी फायर बिग्रेड जलकर खाख हो गई. गुरूवार की दोपहर ट्रंासफार्मर में विद्युत शार्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी सूखे पत्तो पर गिरी, जिसके बाद आगने विकराल रूप धारण कर लिया.
आग की चपेट में एक दर्जन से अधिक जब्त वाहन आ गए. इतना ही नहीं, मऊगंज नगर परिषद की पुरानी दमकल भी जल गई. आग पर काबू पाने के लिए हनुमना, नईगढ़ी, मंनगवा से फायर बुलाए गए. केके सोहगौरा कंस्ट्रक्शन के दो पानी के टैंकर मंगाए गए. फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने ही वाली थी कि पानी खत्म हो गया, इतने में आग फिर से भडक़ उठी. फायर ब्रिगेड में पानी भरने की कोशिश की गई तब तक बिजली चली गई. किसी तरह आग पर काबू पाया गया. जब तक आग समाप्त हुई तब तक सब कुछ जल चुका था.
शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग:
मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र के ग्राम झौउरा में गुरूवार दोपहर करीब दो बजे एक मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. राजमन सोंधिया के घर में लगी आग से काफी नुकसान हुआ. आग की चपेट में आने से मकान में रखा सारा गृहस्थी का सामान और चक्की जलकर राख हो गई. गांव के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया. लेकिन तेज हवाओं के कारण आग पर काबू नहीं पा सके. दमकल की गाड़ी घटना के दो घंटे बाद मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. पीडि़त राजमन सोंधिया के अनुसार इस आगजनी से लाखो का नुकसान हुआ है और रहने के लिये घर तक नही बचा.
