जबलपुर: क्राइम ब्रांच एवं गोरखपुर पुलिस ने रामपुर मस्जिद के पास सट्टा लिखते सचिन सोनी 26 वर्ष निवासी शुक्रवारी बजरिया फूटाताल हनुमानताल को पकड़ा जिसके कब्जे से सट्टा पट्टी एंव नगद 4 हजार 500 रूपये जब्त किए गए।
पूछताछ पर अज्जू उर्फ अजय कुरैशी 33 वर्ष के कहने पर 500 रूपये प्रतिदिन मजदूरी पर सट्टा लिखना तथा शाम को पूरा हिसाब अज्जू उर्फ अजय कुरैशी को देना बताया। सटोरिये अज्जू की तलाश करने पर अज्जू अपने घर के पास घूमते मिला जिसे अभिरक्षा में लेते हुये पूछताछ करने पर सट्टा खिलवाना स्वीकार किया।
