
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के टोली सदस्यों की बैठक को संबोधित किया। बैठक में प्रशिक्षण अभियान को प्रभावी और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
अजय जामवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार और संगठनात्मक मूल्यों को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने के लिए यह प्रशिक्षण महाभियान महत्वपूर्ण है। उन्होंने टोली सदस्यों से अपेक्षा जताई कि वे संगठन की विचारधारा और कार्यपद्धति को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
बैठक में अभियान की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण की योजना और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान संगठन पदाधिकारियों और टोली सदस्यों ने अभियान को लेकर अपने सुझाव भी साझा किए।
