ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पाकिस्तान पहुंचे भारतीय प्रतिनिधि

इस्लामाबाद। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारतीय प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान के इस्लामाबाद पहुंचा है। भारतीय दल SCO के नेशनल कोऑर्डिनेटर्स की बैठक में हिस्सा ले रहा है, जिसकी अगुवाई भारत के SCO नेशनल कोऑर्डिनेटर आलोक डिमरी कर रहे हैं। बैठक 28 से 30 सितंबर तक चल रही है और इसमें पाकिस्तान की 2026-27 की SCO अध्यक्षता के दौरान होने वाले कार्यक्रमों और आगामी शिखर सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा हो रही है।

इस दौरे को भारत-पाक रिश्तों के लिहाज से इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि दोनों देशों के बीच तनाव बरकरार है। हालांकि, मौजूदा बैठक SCO के बहुपक्षीय ढांचे के तहत हो रही है और इसे सीधे तौर पर द्विपक्षीय बातचीत की शुरुआत नहीं माना गया है। पाकिस्तान की ओर से आगामी SCO शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सदस्य देशों के नेताओं को आमंत्रित किए जाने की बात सामने आई है, लेकिन भारत की ओर से प्रधानमंत्री की संभावित यात्रा को लेकर अभी कोई निर्णय सामने नहीं आया है।

.....

Next Post

ग्रीन हाइड्रोजन क्या है? भारत के पेट्रोल-डीजल, उद्योग और रोजगार पर क्या होगा असर

Tue Sep 29 , 2026
नई दिल्ली। भारत स्वच्छ ऊर्जा के विकल्पों को बढ़ाने पर जोर दे रहा है और इसी दिशा में ग्रीन हाइड्रोजन को अहम माना जा रहा है। आने वाले वर्षों में इसका इस्तेमाल बढ़ने पर ऊर्जा, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ग्रीन हाइड्रोजन को […]

You May Like