
भोपाल। आधुनिकता की नई छवि बिखेरता राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी नई ऊर्जा और आविष्कारों को जन्म दे रहा है. प्रदर्शनी में कोई प्राकृतिक आपदाओं में जीवन को सहेजने के तरीके बता रहा है तो कोई घर से दूर रहकर बिजली बंद करने के आविष्कारों से लोगों को चौंका रहा है. इतना ही नहीं देश भर में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटारा पाने के लिए भी बेहतरीन प्रोजेक्ट के जरिये नए उपायों को जन्म देते ये 9 वीं से 12 वीं के छात्र आने वाले कल का वैज्ञानिकी भविष्य हैं.
घर से दूर रहकर भी बन्द हो सकेगी बिजली
यह एक ऐसा सिस्टम है जिसके द्वारा हम घर से दूर जाकर कही से भी घर की बिजली को कट कर सकते हैं. कई बार हम घर से निकलते समय घर में चलने वाले पंखे, लाईट, फ्रिज ऐसी को बंद करना भूल जाते हैं. ऐसी स्थिति के लिए हम सिर्फ एक फोन कॉल से इलेक्स्ट्रीसिटी सप्लाई को बंद कर सकते हैं. घर के पावर सप्लाई वाले भाग में एक फ़ोन एलडीआर से कनेक्ट कर फिक्स करेंगे। जब भी कॉल जाएगी फोन से फ्लैस लाईट ब्लिंक होगी जो कि एलडीआर पर पड़ते ही रिले स्विच को कमांड देगी और बिजली सप्लाई की मोटर बंद हो जाएगी।
रूपा दास और प्रियंका रुद्रपाल, त्रिपुरा
स्मोक पल्यूशन कंट्रोल डिवाइस से सुधरेगी हवा
शहर की बिगड़ती वायु गुणवत्ता को सुधारने के लिए एयर एंड स्मोक पल्यूशन कंट्रोल डिवाइस बनाया है. इसकी सहायता से सड़क पर गाड़ियों द्वारा निकलने वाला धुंआ और स्मोक को बैरियर पर लगे इन पंखों की सहायता से पाइप में इकठा किया जायेगा जिसके बाद इस कॉर्बनडाईऑक्साइड गैसों को अन्य गैसों जैसे कैल्सियम हाइड्रोक्साइड से रिएक्ट करवाकर कैल्सियम कार्बोनेट बना सकते हैं जिसका इस्तेमाल हम चाक, मार्बल जैसे उत्पादों को बनाने में कर सकते हैं साथ ही अगर इसका रियेक्सन सोडियम हाइड्राक्साइड से करेंगे तो इससे सोडियम कार्बोनेट और पानी से शीशा, साबुन डिटर्जेंट जैसे उत्पादों को बनाने में मदद मिल सकती है.
रश्मि रंजन साहू, उड़ीसा
