244 कट्टा खाद लूटकांड में सहायक प्रबंधक सहित चार पर एफआईआर दर्ज

ग्वालियर: जिले में खाद की किल्लत बढ़ती जा रही है. इस दौरान खाद लूट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिसमें खुलासा हुआ कि समिति प्रबंधक और चौकीदार ने मिलकर ही अपनी सोसायटी के खाद की लूट करवा दी. लूट कांड में मेहगांव सहकारी समिति के सहायक समिति प्रबंधक विनोद गौतम और चौकीदार नरेश पाराशर पर एफआईआर दर्ज की गई. इन पर खाद की कालाबाजारी करने और साजिश के तहत खाद लुटवाने का आरोप है.

बताया जा रहा है कि मेहगांव सोसायटी में खाद लूटने वाले मामले में दो लोगों पर अमानत में ख़यानत का मामला दर्ज किया गया है. इसमें 244 कट्टे खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज किया गया है। किसानों द्वारा खाद लूटने वाले मामले में पुलिस जांच पड़ताल करेगी. जांच के बाद आगे की कार्यवाही होगी. फिलहाल फरियादी करहीया समिति प्रबंधक आकांक्षा कोरी के आवेदन पर सहायक समिति प्रबंधक विनोद गौतम , चौकीदार नरेश पाराशर पर मामला दर्ज हुआ है

Next Post

   जिला अस्पताल रोड से हटाया गया अतिक्रमण, 2 एंबुलेंस जब्त

Fri Aug 29 , 2025
सतना : जिला चिकित्सालय परिसर में पुलिस चौकी के सामने निजी एंबुलेंस संचालकों के बीच हुई मारपीट की घटना से संबंधित वीडियो वाइरल होने के बाद गुरुवार को अस्पताल रोड पर मौजूद अतिक्रमण को हटाए जाने की कार्रवाई की गई. हलांकि अतिक्रमण को हटाए जाने की कार्रवाई का सभी ने […]

You May Like